राजगीर: एशिया कप हॉकी 2025 में भारत ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया है. बिहार के राजगीर में ग्रुप-ए में रविवार को दूसरे मैच में भारत ने जापान को 3-2 से हरा दिया. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए. उन्होंने 5वें और 45वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा. मैच के तीसरे मिनट में मंदीप सिंह ने भारत के लिए पहला फील्ड गोल किया. जापान की तरफ से 2 गोल किए गए. उन्होंने 5वें और 45वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा. मैच के तीसरे मिनट में मंदीप सिंह ने भारत के लिए पहला फील्ड गोल किया. (नीचे भी पढ़े)

36वें मिनट में जापान के लिए कावाबे कोसेई ने गोल किया. पिछले मुकाबले में कजाकिस्तान को 13-1 से हराने वाली चीन पूल ए के टॉप पर है. जापान दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. इस पूल से टॉप-2 टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी. भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में चीन पर 4-3 की जीत दर्ज की थी. जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से हराया था.तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनटों में भारत ने गोल करके अपनी बढ़त को 3-1 कर लिया है. मुकाबले के 45वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस मौके को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने दमदार ड्रैग फ्लिक से गोल में तब्दील कर दिया. तीसरे क्वार्टर में जापान की टीम ने वापसी की. जब कावाबे कोसेई ने फील्ड गोल कर दिया. उन्होंने भारतीय डिफेंस को ध्वस्त करते हुए बैक हैंड शॉट खेला और बॉल को गोल पोस्ट के अंदर धकेल दिया. यहां किमुरा नारू ने कावाबे कोसेई को पास दिया था. 150वां मैच खेल रहे कृष्ण बहादुर के पास इस शॉट का कोई जवाब नहीं था.23वें मिनट में अमित रोहिदास को ग्रीन कार्ड दिया गया. उन्हें फाउल प्ले के लिए यह कॉर्ड थमाया गया. अगले ही मिनट में जापान को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला. लगातार तीन प्रयास के लिए जापान ड्रैग फ्लिकर गोल नहीं कर सके. आखिरी प्रयास को विवेक सागर प्रसाद ने रोका.




