• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-8th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 8 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-8th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 8 मार्च 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपका सकारात्मक व्यवहार आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को आवश्यकता से अधिक गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि संभव है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएं। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

वृष राशि
दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन अधिक खाने और मदिरापान से बचें। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। बहन की शादी की खबर आपके लिए प्रसन्नता का सबब लेकर आयेगी। हालांकि उससे दूर होने का ख्याल आपको उदास भी कर सकता है। लेकिन आपको भविष्य के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान का पूरा आनंद लेना चाहिए। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। कार्यक्षेत्र में दिल लगाने से बचें नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है। यदि आप किसी से जुड़ना भी चाहते हैं तो ऑफिस से दूरी बनाकर ही उनसे बात करें। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केंद्र बन सकता है।

मिथुन राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोतरी करेगा। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि अंत में सब ठीक हो जायेगा।

कर्क राशि
रक्तचाप के मरीजों को विशेष ध्यान रखने और दवा-दारू करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफी लाभदायक सिद्ध होगा। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

सिंह राशि
सेहत से जुड़ी समस्याएं आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जायेंगी। आवश्यकता के समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। आज आप अतिरिक्त जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचायेंगे। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जायेंगे। जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मोहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।

तुला राशि
बहुत ज्यादा चिंता करना मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि जरा-सी चिंता और मानसिक तनव भी शरीर पर खराब असर डालते हैं। रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा-खासा लाभ देंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लायेंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

वृश्चिक राशि
गर्दन/कमर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है। इसे नजरअंदाज न करें, खास तौर पर जब इसके साथ कमजोरी भी महसूस हो रही हो। आज के दिन आराम करना बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। नयी चीजों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। प्रसन्नचित रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। काम में मन लगाएं और भावनात्मक बातों से बचें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आखिर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ गलत नहीं है।

धनु राशि
भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

मकर राशि
बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें। खासतौर पर महत्वपूर्ण आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक्त। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर किया जाना चाहिए। आसमान ज्यादा उजला नजर आयेगा, फूलों में ज्यादा रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा, क्योंकि आप इश्क का सुरूर महसूस कर रहे हैं! अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएं जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ यही खास है आज।

कुंभ राशि
छोटी-छोटी चीजों को खुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आज आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे खर्च करने का आनंद लेंगे। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फोन आयेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आयेंगी- खास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीके से चीजों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि
नर्वस ब्रेकडाउन आपकी सोचने की ताकत और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर बना सकता है। सकारात्मक सोच के माध्यम से इस समस्या से छुटकारा पाएं। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा समय ले सकता है। आज आप इश्क की चाशनी जिंदगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। नौकरी बदलना मददगार साबित होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे कि मार्केटिंग वगैरह में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की अहमियत कितनी हे।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026

August 26, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-9th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 9 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-9th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 9 मार्च 2024

Saraikela theft : सरायकेला थाना से 200 मीटर की दूरी पर चोरो ने दिखाई दिलेरी, 50 लाख के मोबाइल चुराकर भागे

Saraikela theft : सरायकेला थाना से 200 मीटर की दूरी पर चोरो ने दिखाई दिलेरी, 50 लाख के मोबाइल चुराकर भागे

jamshedpur crime : टेल्को बारीनगर में हंगामा, उत्पतियों ने की तोड़फोड़

jamshedpur crime : टेल्को बारीनगर में हंगामा, उत्पतियों ने की तोड़फोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News