• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-24th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 24 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Sunday-24th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 24 मार्च 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि जीवनसाथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की आवश्यकता है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ध्यान दें। जिन लोगों से आपकी भेंट कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना संभव है। आज किसी शादी में जा सकते हैं, वहां शराब का सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

वृष राशि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की भूल न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। दोस्त और करीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की आवश्यकता है, क्योंकि आज अपने दिल की बात व्यक्त करने से नुकसान भी हो सकता है। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आपका जीवनसाथी प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। आधुनिक दौर का मंत्र है- जमकर काम करें और उससे भी ज्यादा जमकर पार्टी करें। लेकिन इतना भर याद रखें कि आवश्यकता से अधिक पार्टी भी सेहत को खराब कर सकती है।

मिथुन राशि आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जायेंगी। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा समय ले सकता है। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का सोच आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। दूसरों को सहमत करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचायेंगी। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। आज लोगों के बीच आप खुद को अकेला महसूस करेंगे।

कर्क राशि सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको प्रसन्नता दे सकता है। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है। आपको भी अपने व्यवहार में सरलता लाने की जरुरत है।

सिंह राशि अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत प्रसन्नता देगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। शाम के समय सामाजिक गतिविधियां उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। आपका प्रिय आपको प्रसन्न रखने के लिए कुछ खास करेगा। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है। बच्चों को साथ समय का पता नहीं चलता आज आप भी अपने बच्चों के साथ वक्त बिताकर यह जान जायेंगे।

कन्या राशि बहुत अधिक मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आयेगा। आपको एक-दूसरे की प्रसन्नता के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की आवश्यकता है। याद रखें कि सहयोग जीवन का केंद्र-बिंदु है। आज के इस खुबसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें छूमंतर हो जायेंगी। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर हालात वाकई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं। आवश्यकता से अधिक सोना आपकी ऊर्जा को समाप्त कर सकता है। इसलिए पूरे दिन स्वयं को सक्रिय रखें।

तुला राशि आपका सबसे बड़ा सपना साकार हो सकता है। लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि अत्यधिक प्रसन्नता भी परेशानी का सबब बन सकती है। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज देने की योजना बनाएं और इसे उसके लिए एक शानदार दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि बहुत अधिक खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आज के दिन जीवनसाथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। मुश्किलों के दिन अब खत्म हो गए हैं। अब आपको अपने जीवन को नई दिशा देने के बारे में विचार करना चाहिए।

धनु राशि अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जाएंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खूबसूरत है। अपने काम के प्रति आज आपका फोकस गजब का होगा। आपके काम को देखकर आज बॉस आपसे खुश हो सकता है।

मकर राशि आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचाएगा। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केंद्र बन सकता है। आज आप फोटोग्राफी करके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतरीन यादें संजो सकते हैं। अपने कैमरे का सदुपयोग करना बिलकुल न भूलें।

कुंभ राशि आज के दिन आप बिना विवाद के विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। पैसे की महत्व को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपके दोस्त आपको ऐसे समय पर धोखा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे अधिक आवश्यकता होगी। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूयेगा। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। आपको प्रसन्न करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है। अकर्मण्यता पतन की जड़ है, ध्यान व योगाभ्यास करके आप इस जड़ता को दूर भगा सकते हैं।

मीन राशि बेहतर जिंदगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। मुमकिन है कि आपके आंसुओं को पोंछने के लिए कोई खास दोस्त आगे आए। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जायेगा। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताजगी का अनुभव दे सकता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026

August 26, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-Monday-25th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 25 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Monday-25th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 25 मार्च 2024

jamshedpur policemen attack youth : साकची में टाइगर मोबाइल जवान सलमान ने होली मना रहे युवक को पीटा, थाना पर हंगामा

jamshedpur policemen attack youth : साकची में टाइगर मोबाइल जवान सलमान ने होली मना रहे युवक को पीटा, थाना पर हंगामा

jamshedpur crime : बड़ाबांकी के पास दो गुटों में हिंसक झड़प, तीन घायल

jamshedpur crime : बड़ाबांकी के पास दो गुटों में हिंसक झड़प, तीन घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News