• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-thursday-25th-january-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 25 जनवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-thursday-25th-january-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 25 जनवरी 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आपके हंसी-मजाक का तरीका किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक मिलेगा कि जीवन की खुशी बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि स्वयं के ही भीतर है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। घर वालों के साथ समय बिताना प्रसन्नचित अनुभव रहेगा। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे। स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का आनंद ले सकते हैं। साथ में समय गुजारने का यह बढ़िया अवसर है।

वृष राशि
घर पर तनाव का माहौल आपको परेशान कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में बढ़ोतरी कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएं। खराब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।

मिथुन राशि
मन प्रसन्न रखने के लिए कुछ समय करीबी दोस्तों के साथ बिताएं। होशियारी से निवेश करें। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। योजनाओं को अमली जामा पहनाने और नयी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। गलत सोच के कारण आप अनुभव कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह परेशान कर रहा है।

कर्क राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जायेगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। कुल मिलाकर लाभदायक दिन है, लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आंखें बंद करके विश्वास कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या धोखा करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी स्वयं को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इजहार शाम को होना संभव है।

सिंह राशि
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहेगा। कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। विवादों की एक लंबी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।

कन्या राशि
अवसाद के विरुद्ध आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। अगर बातचीत और चर्चा आपके अनुसार न हो, तो आप नाराजगी में कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। जीवनसाथी से बहुत अधिक उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की ओर ले जा सकता है।

तुला राशि
आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। बच्चे को रोमांचक समाचार ला सकते हैं। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और निर्णय करने में आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

वृश्चिक राशि
घर पर काम करते समय विशेष सावधानी बरतें। घरेलू चीजों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक्त में आप फिर पा सकें। परिवार के लिए किसी अच्छे और ऊंचे लक्ष्य को हासिल करने के नजरिए से समझ-बूझकर थोड़ा ख़तरा उठाया जा सकता है। चूके मौक़ों की वजह से डरें नहीं। आज आप हर तरफ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज व्यतीत कर सकते हैं।

धनु राशि
आपका स्पष्ट और निडर नजरिया आपके दोस्त के सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है। इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। आज किए गए निवेश काफी लाभदायक साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

मकर राशि
अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे आपके सपने सच्चाई का रूप ले सकते हैं। सिर्फ ख्याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। कोई नया रिश्ता न सिर्फ लंबे समय तक बना रहेगा, बल्कि लाभदायक भी साबित होगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप स्वयं यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि
आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की आवश्यकता है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। प्रसन्नचित रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद संभव है, लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जायेगा।

मीन राशि
खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को स्वयं पर छाने न दें। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। नवजात शिशु की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। बाहरी चीजों का अब कोई खास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप खुद को हमेशा प्यार की खुमारी में महसूस करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +918508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-friday-26th-january-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 26 जनवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-friday-26th-january-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 26 जनवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-saturday-27th-january-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 27 जनवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-saturday-27th-january-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 27 जनवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-sunday-28th-january-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जनवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-sunday-28th-january-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जनवरी 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News