• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 16, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-thursday-27th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 27 जनवरी 2022

horoscope-know-your-day-thursday-27th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 27 जनवरी 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज कही से रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली समय में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ गलत नहीं है।

वृष राशि
आज आप अपनी टेंशन दूर करने के लिए परिवार वालों की सहयोग लें। उनकी सहायता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज्बात दूसरों के साथ शेयर करने से लाभ मिलेगा। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते हैं। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। काम में आपको पेशेवर उपलब्धियां और फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के नकारात्मक व्यवहार का असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

मिथुन राशि
आज आप मन मुताबिक पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। जहां आप परम आनंद का सुख अनुभव करेंगे। आज अपने धन का संचय कैसे करना है। यह सलीका आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपने धन का बचत कर सकते हैं। आपकी परेशानी आपके लिए खासी बडी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपकी भावनाओं का नहीं समझेंगे। जिंदगी की भाग-दौड़ में आप खुद को खुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम सबसे बेहतरीन है। यदि कोई समस्या है तो उसे टालें नहीं, बल्कि जल्दी-से-जल्दी उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खुशनुमा बना सकती है। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएंगे।

कर्क राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। खर्चों पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरुरत की सामग्री की ही खरीदारी करें। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें। खासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ, नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता हैं। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

सिंह राशि
आज का दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे आपके सपने साकार रूप ले सकते हैं। सिर्फ ख्याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल सुनहरी सपनें देखते हैं। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। ऐसा लगता है कि पारिवारिक मोर्चे पर आप ज्यादा खुश नहीं हैं और कुछ अडचनों का सामना कर रहे हैं। जिंदगी की भाग-दौड़ में आप स्वयं को भाग्यशाली पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम सबसे बेहतरीन है। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें।

कन्या राशि
आज आपके साथ कुछ ऐसा होगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी और इससे आपके व्यक्तिगत जीवन में व आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। प्यार के मामले में आज आप गलत साबित हो सकते हैं। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की आवश्यकता हे। भले ही आप उत्साह से लबरेज हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे शख्स की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें। उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें।

तुला राशि
आज माता पिता के सहयोग से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। अपने प्रिय की पुरानी बातों को नजरंदाज करके आप अपनी जीवन में खुशियां ला सकते हैं। कार्यालय में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे आज अच्छी बातचीत हो सकती है। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है। इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आप प्रेम की गहराई को अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सामानों को व्यवस्थित करें। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। अगर आप कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में असहज महसूस करेंगे।

धनु राशि
आज खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।हर इंसान को ध्यानपूर्वक सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत प्रारंभ करें। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कुछ ज्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएं। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

मकर राशि
माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को समाप्त कर सकता है। अच्छा समय बहुत अधिक दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर नयी तरंगों का सृजन करते हैं। हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा। जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।

कुंभ राशि
आज धार्मिक भावनाओं से अविभूत होकर आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। कार्यालय में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल व्यतित कर सकेंगे।

मीन राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा, क्योंकि आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आपका बचाया गया धन आज आपके बहुत काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को नाकारा नहीं किया जा सकता है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – 919508341776, 919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 16th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 16 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 16th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 16 अगस्त 2026

August 16, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

August 15, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 14th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 14 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 14th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 14 अगस्त 2026

August 14, 2026
Next Post

jamshedpur-big-theft-जमशेदपुर में मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना, केस-1-सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के सारे दान पेटी ले उड़े चोर, पहले से मंदिर का चल रहा विवाद, केस-2-सिदगोड़ा के ही पंचमुखी मंदिर में चोरी

adityapur-accident : टाटा-कांड्रा मार्ग पर अनियंत्रित 709 वाहन मेडिकल दुकान में घुसी, फिर क्या हुआ पढ़ें

Jamshedpur-death-of-the-injured : सड़क दुर्घटना में घायल हर्ष की इलाज के दौरान मौत के बाद घायल रौशन ने भी टीएमएच में तोड़ा दम, बस्ती में शोक की लहर

Jamshedpur-death-of-the-injured : सड़क दुर्घटना में घायल हर्ष की इलाज के दौरान मौत के बाद घायल रौशन ने भी टीएमएच में तोड़ा दम, बस्ती में शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News