• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-12th-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 12 अक्टूबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-12th-October-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 12 अक्टूबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- आज आप अनुभव करेंगे कि आपके आस पास रहने वाले लोग कुछ ज्यादा ही डिमांड करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे अधिक करने का वादा न करें और केवल दूसरे को प्रसन्न करने के लिए स्वयं को तनाव से नहीं थकाएं। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की आवश्यकता है।

वृष राशि- आपकी उम्मीदें आज उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। यह आपको नयी मंजिल की ओर ले जाने को अग्रसर है। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आप रोमांटिक और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से प्रदर्शित करेगा।

मिथुन राशि- आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे। आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे, जितना समय आप अक्सर लेते हैं। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएगे। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। आपको याद रखने की आवश्यकता है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो स्वयं अपनी मदद करता है। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।

कर्क राशि- आज आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में सफलता पा सकते हैं। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है। इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे, उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

सिंह राशि- अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। अधिक चिंता न करें, हर चीज समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी में भी बदलाव आएगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।

कन्या राशि
आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़े। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। रोमांस रोमांचक होगा। इसलिए उससे संपर्क करें जिससे आप प्रेम करते हैं और दिन का भरपूर आनंद लें। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

तुला राशि- आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को प्रसन्न रखेगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी आवश्यकताओं का ध्यान रखेगी। किसी की दखलअंदाजी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। जीवनसाथी का आत्मकेंद्रित व्यवहार आपको नागवार गुजरेगा।

वृश्चिक राशि- अपने वजन पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खाने से बचें। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा। बजाय इसके आपको दिमाग शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे भावनाओं से परिचित कराना चाहिए। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक सोच के प्रति उत्साही होंगे। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

धनु राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। मनोरंजन और सौन्दर्य में बढ़ोतरी पर जरूरत से ज्यादा समय न व्यय करें। आपके प्रियजन खुश हैं और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए। प्यार का जज्बा अनुभव के परे है, लेकिन आज आप प्यार की इस मदहोशी की कुछ झलक पा सकेंगे। लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज्यादा ख्याल रखेगा।

मकर राशि- जिंदगी की बेहतरीन यादों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग के दरवाजे खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला कदम है। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। एक-दूसरे का नजरिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएं। इसे औरों के सामने न लाएं, नहीं तो बदनामी हो सकती है। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की आवश्यकता है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि- सिर्फ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मजबूत और स्पष्टवादी बनें तथा निर्णय तुरंत लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की खुशकिस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे।

मीन राशि- असुरक्षा/ दुविधा के चलते आप असमंजस में फंस सकते हैं। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में बढ़ोतरी कर सके। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं पर ध्यान देना, आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ख्याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। अहम लोगों से बातचीत करते समय अपने आंख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई कीमती बात या विचार लग जाए। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक,

सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 4th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 4 सितंबर 2026

September 4, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 3rd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 3 सितंबर 2026

September 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 2nd September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 2 सितंबर 2026

September 2, 2026
Next Post
Jamshedpur : धतकीडीह में मारपीट से गंभीर रूप से घायल युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur : धतकीडीह में मारपीट से गंभीर रूप से घायल युवक की रिम्स में इलाज के दौरान मौत

adityapur-big-incident-आदित्यपुर में बिल्डर और ग्रामीणों में संघर्ष, कई घायल, पुलिस ने मौके पर माहौल को संभाला, हंगामा

adityapur-big-incident-आदित्यपुर में बिल्डर और ग्रामीणों में संघर्ष, कई घायल, पुलिस ने मौके पर माहौल को संभाला, हंगामा

jusco-union-जुस्को श्रमिक यूनियन को लेकर गुरुवार को आ सकता है हाईकोर्ट का फैसला, सारी सुनवाई पूरी, आयेगा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News