• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-28th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 28 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-28th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 28 फरवरी 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ अवश्य होगा। कुल मिलाकर लाभदायक दिन है, लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आंखें बंद करके विश्वास कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आज प्यार की मदहोशी में सच्चाई और फंसाना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कार्यक्षेत्र में लोगों का नेतृत्व करें, क्योंकि आपकी निष्ठा आगे बढ़ने में मददगार सिद्ध होगी। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खुबसूरत बदलाव से गुजरेगा।

वृष राशि
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। किसी धार्मिक स्थान पर जाएं या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आपकी सफलता में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने अरमानों को पूरे करने का पर्याप्त खाली वक्त है। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है।

मिथुन राशि
अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें, यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या लाभ? आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। काम-काज में आवश्यकता से अधिक तनाव के चलते परिवार की आवश्यकताओं और इच्छाओं को दरकिनार न करें। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।

कर्क राशि
स्वयं को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई शानदार तस्वीर बनाएं। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना ज्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, समाप्त हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवनसाथी मिलने वाला है। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

सिंह राशि
विश्वास कीजिए कि स्वयं पर विश्वास ही बहादुरी की असली परख है, क्योंकि इसी के बल पर आप लम्बे वक्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के माध्यम से लाभ होगा। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। संयम और साहस का दामन थामे रखें। विशेष तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

कन्या राशि
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप कैरियर में नए दरवाजे खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जायेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

तुला राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। कुल मिलाकर लाभदायक दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आंखें बंद करके विश्वास कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। जरा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है, मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हंसी-मजाक, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

वृश्चिक राशि
पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियां आपको प्रसन्नता की सही मूल्य बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, ये उनकी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। आप अपने मातहतों से नाखुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

धनु राशि
किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफी उपयोगी रहेगी। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी लाभदायक साबित होगी। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। एक बार आप अपने हमकदम को हासिल कर लें, तो जीवन में किसी और की आवश्यकता नहीं होती। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें, आपको बैठकर बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की आवश्यकता है। खाली वक्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा।

मकर राशि
कोई आपका मूड खराब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीजों को स्वयं को कंट्रोल न करने दें। व्यर्थ की चिंताएं और परेशानियां आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। पढ़ाई के नाम पर घर से अधिक देर तक बाहर रहना आपको माता-पिता के क्रोध का शिकार बना सकता है। कैरियर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। इसलिए माता-पिता को प्रसन्न करने के लिए दोनों में संतुलन बनाना आवश्यक है। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, ये उनकी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पायेगा। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

कुंभ राशि
निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें, कार्यालय की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

मीन राशि
किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले संतुलित नजरिए से दोनों पक्षों को जांचें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आयेगा। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में प्रसन्नता अनुभव महसूस करेंगे। आज के दिन रोमांस के नजरिए से कोई खास आशा नहीं की जा सकती है। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 26th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 26 अगस्त 2026

August 26, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-29th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-29th-february-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 29 फरवरी 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-1st-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 1 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-1st-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 1 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-2nd-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 2 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-2nd-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 2 मार्च 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News