• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 16, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल, सोमवार, 05 अक्तूबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, सोमवार, 05 अक्तूबर 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष : अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

वृष : आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।

मिथुन : तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।

कर्क : स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियाँ, लज़ीज़ खाना और पेय – यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।

सिंह : आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी सहानुभूति और समझ को पुरस्कार मिलेगा। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि जल्दबाज़ी में लिया कोई भी फ़ैसला दबाव बना सकता है। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

कन्या : परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठिक हो जाएगा।

तुला : भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

वृश्चिक : अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है।

ADVERTISEMENT

धनु : पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।

मकर : सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।

कुंभ : जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएँ, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

मीन : आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।

प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क : +919431339858.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026

July 16, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026

July 15, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026

July 14, 2026
Next Post
jamshedpur-सरना धर्म कोड समेत पांच मांगों को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान 15 अक्टूबर से चलाएगा चरणबद्ध आंदोलन

jamshedpur-सरना धर्म कोड समेत पांच मांगों को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान 15 अक्टूबर से चलाएगा चरणबद्ध आंदोलन

jamshedpur-बाबूडीह झामुमो कार्यालय में मंत्री के निधन पर शोकसभा आयोजित, वक्ताओं ने कहा पार्टी अपना अभिभावक खो दिया

jamshedpur-बाबूडीह झामुमो कार्यालय में मंत्री के निधन पर शोकसभा आयोजित, वक्ताओं ने कहा पार्टी अपना अभिभावक खो दिया

jamshedpur-हाथरस की घटना के खिलाफ जिला मुख्यालय पर मौन धरने पर बैठे कांग्रेसी, यूपी सरकार बर्खास्त करने की मांग

jamshedpur-हाथरस की घटना के खिलाफ जिला मुख्यालय पर मौन धरने पर बैठे कांग्रेसी, यूपी सरकार बर्खास्त करने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur suicide case – परसुडीह में ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला सोनारी के श्रीराम स्वीट्स की मालकिन निकली, परिजनों ने किया शिनाख्त

Adityapur incident – आरआईटी में असमाजिक तत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़, सामान सड़क पर फेंका, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात, देखिए – video

Jamshedpur border area body found – कपाली के सापड़ा नदी में  मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी

Jamshedpur rath yatra – कदमा रानीकुदर से निकली इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Chandigarh CBI action in Jamshedpur : जमशेदपुर में चंडीगढ़ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में परसुडीह का युवक गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suicide case – परसुडीह में ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला सोनारी के श्रीराम स्वीट्स की मालकिन निकली, परिजनों ने किया शिनाख्त

Adityapur incident – आरआईटी में असमाजिक तत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़, सामान सड़क पर फेंका, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात, देखिए – video

Jamshedpur border area body found – कपाली के सापड़ा नदी में  मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी

Jamshedpur rath yatra – कदमा रानीकुदर से निकली इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Chandigarh CBI action in Jamshedpur : जमशेदपुर में चंडीगढ़ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में परसुडीह का युवक गिरफ्तार

Jamshedpur gangster vikram sharma murder case – देहरादून में विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर और लोहरदगा के 5 फरार शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News