Home खबर

लॉकडाउन खुलने के बाद जगन्नाथपुर विस में बिछेगा सड़कों का जाल : बिपिन जीत

चाईबासा : कांग्रेस नेता व कोड़ा दंपत्ति के अभिन्न सहयोगी बिपिन जीत ने कहा कोड़ा दंपत्ति ने क्षेत्र में विकास की गंगा बहायी है। आज क्षेत्र को उन्होंने विकास से परिचित कराया है। कुछ लोग अकारण सोशल मीडिया में उनके बारे में अनर्गल पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा के लोगों ने जिस नया बाजार सड़क को मुद्दा बनाया है वह आज से 15 वर्ष पूर्व मधु कोड़ा द्वारा ही बनायी गयी थी। अभी भी पीसीसी मौजूद है। सड़क के दोनों ओर से नाली को लोगों ने भर दिया है। घर और आंगन सड़क से ऊपर है। सड़क से जल निकासी नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कोड़ा दंपत्ति ने पुरेजेंटगढ़ में दर्जनों सड़कों का जाल बिछाया है। गांव-गांव व गली-गली में सड़क बनवायी गयी है। विधायक सांसद के संज्ञान में आते ही कोई भी सड़क हो महीने भर में स्वीकृत हो जाती है। इसके बावजूद भाजपा के लोग अकारण बदनाम करते हैं। नया बाजार की सड़क नाली भर जाने के कारण टूटी है। झारखण्ड में डबल इंजन की सरकार चल रही थी। पीएम, सीएम से लेकर सांसद तक अपने थे, फिर 6 वर्षो में क्यों सड़क नहीं बनी। श्री जीत ने कहा अभी लॉकडाउन के कारण विकास कार्य बाधित है। लॉकडाउन खुलते ही क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा। पहले भी कोड़ा दंपत्ति ने सड़क बनवायी थी, अब भी वही बनायेगी। नया बाजार के लोग धैर्य रखें। संसद गीता कोड़ा को वास्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही हालात सुधरेंगे और सड़क निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर होगा। जनता भरम में न पड़े, जो भी समस्या हो सीधे सांसद व विधायक को अवगत कराएं। हम बात बनाने में नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version