जमशेदपुर : आजसू पार्टी की ओर से रविवार को मंगल सिंह अखाड़ा कदमा में अखिल झारखंड महिला संघ जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और मजबूतीकरण के लिए देश में कई योजनाएं हैं. लेकिन वर्तमान महिला उत्पीड़न और शोषण किया जा रहा है और सरकार मौन है अधिकार और हक तो दूर उनके साथ दुर्व्यहार करने में झारखंड प्रदेश अव्वल हो गया है। कोई भी महिलाओं के प्रति योजनाओं पर सही तरीके और सुचारू रूप से कार्य नहीं हो रहा है। इसके जिम्मेदार हेमंत सोरेन सरकार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के असली हक और उनका अधिकार दिलाने के लिए आजसू पार्टी कृत संकल्पित है। सम्मेलन में प्रो रविशंकर मौर्या ने कहा की इस राज्य में आजसू पार्टी ने महिला सशक्तिकरण हेतु महिला समूह का निर्माण कर मातृशक्ति को सम्मान दे कर महिलाओ के प्रति राजनीति में एक अवसर देने का काम किया है, ताकि राज्य की सेविका दीदी, सहायिका दीदी रोजगार से जुड़ें। इसके लिए महिलाओं को एकजुट कर पार्टी ने चूल्हा प्रमुख बना कर उनके हक और अधिकार को दिलाने का कार्य किया है। आजसू पार्टी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी महिलाओ को 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आंदोलनरत है। (नीचे भी पढ़ें)
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि राज्य के वर्तमान सरकार महिलाओ के साथ अत्याचार ,बलात्कार, शोषण के साथ साथ उनके हक और अधिकार को भी कुचलने का प्रयास किया है। देश में सबसे ज्यादा इन 3 वर्षों में झारखंड प्रदेश में महिलाओ के साथ अत्याचार हुआ है और इसका आंकड़ा भी सरकार के पास है। फिर भी कोई ठोस उपाय करने के बजाए महिलाओं के साथ धोखा और उन्हें छलने का कार्य राज्य सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसका सीधा असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा, क्योंकि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य के विकास की नहीं, बल्कि परिवार के विकास की राजनीति करती है। महिला सुरक्षा की नही बल्कि अपने पॉकेट की सुरक्षा में हर दिन व्याकुल रहती है। यहां के युवाओं को रोजगार देने के बदले ईडी और सीबीआई के चक्कर लगा रही है। यहां के गरीब मजदूर शोषित वंचित को न्याय दिलाने के बजाय अपने मंत्रियों और विधायकों को रिशोर्ट दिखाने और छुपाने में व्यस्त है । (नीचे भी पढ़ें)
सम्मेलन का संचालन जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन अभय सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरती सामद, बुल्लू रानी सिंह सरदार, गीतांजलि महतो, मेनका किशकू, रेणुका महतो, कल्पना महतो, रेणु कर्मकार, संगीता कुमारी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा मुंडा, सुभद्रा महतो, आरती महतो, सावित्री यादव, मंजू राज, रानी सिंह,देवयानी दास, कंचन यादव, दीपक अग्रवाल, मुन्ना सिंह, संजय मलाकार, फणिभूष्ण महतो, संजय सिंह, हेमंत पाठक, संभू श्रवन, मानिक महतो, निरंजन महतो, संतोष सिंह, कुंदन सिंह, धनेश कर्मकार, बबलू करुआ, अभय सिंह, मनोज ठाकुर, समेत सैकड़ो महिला नेत्री मौजूद रही ।
अखिल झारखंड महिला संघ की नई कमेटी
अध्यक्ष : बुल्लू रानी सिंह सरदार
कार्यकारी अध्यक्ष : आरती सामद, गीतांजलि महतो (जिला परिषद सदस्य)
प्रधान सचिव : रेणुका महतो
उपाध्यक्ष : सावित्री यादव, मेनका किस्कू,देवयानी दास, अन्नु कर्मकार
सचिव : सुभि केराई,कल्पना महतो, लक्ष्मी देवी, चंचला महतो, लक्खी राय
संगठन सचिव – रानी देवी, रेवती सिंह.