Home खबर

Jamshedpur-BJYM : भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक में सम्मानित किये गये मंडल के नव निर्वाचित पदाधिकारी

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के एमजीएम मंडल अध्यक्ष मनेश्वर गौड़ के नेतृत्व में परिचयात्मक बैठक हुई. दीप प्रज्वलित कर और पं दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर बैठक आरंभ हुई। बैठक में सभी नवनिर्वाचित मंडल पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा और विकास भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रतिबद्धता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। वहीं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी ने युवाओं में जोश भरने वाले वक्तव्यों क़ो अपने शब्दों में सम्मिलित करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दिन दयाल उपाध्याय के मार्गों पर चल संगठन क़ो गति प्रदान करने हेतु मार्गदर्शन देते हुए अपने शब्दों क़ो रखा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष, सुनील सिंह मुंडा, सुशील शर्मा, विरेन महतो, उमाशंकर मंडल, अर्जुन रजक, कृष्णा कर्मकार, मिथुन प्रजापति, खगेन महतो, चंदन गोप, प्रदीप कुमार प्रमाणिक, परिमल महतो, शंकर महतो, शंभुनाथ सिंह, समीर प्रमाणिक, प्रेम सिंह, अमित गुप्ता, गणेश महतो, आनंद महतो, जय किशोर, राजेश रोशन, रवि हो, कृष्णा महतो, रवि सिंह, मंगल कर्मकार, नवीन चंद्र महतो, रोहित महतो, प्रिंस कुमार, समीर महतो,इंद्रजीत कुमार, घासी राम सिंह, रितेश बागती, हिमांशु सिंह, सूरज कुमार, मनोज बागती, संतोष महतो, गणेश महतो एवं अन्य कई भाजपा युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version