Home खबर

Jamshedpur-Congress : पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ जमशेदपुर में कांग्रेस ने किया विभिन्न प्रखंडों में प्रदर्शन

जमशेदपुर : देश भर में पेट्रोल और डीजल तथा घरेलू गैस के दामो में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस आलाकमान द्वारा शनिवार को देश भर में प्रदर्शन का आह्वान किया गया है. इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले भर में 40 प्रमुख स्थानों पर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन कर विरोध जताया गया. वैसे जमशेदपुर में विभिन्न प्रखंडों में ये विरोध प्रदर्शन किया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत कांग्रेस के बड़े नेता इसमे शामिल हुए. इस दौरान सभी ने जोरदार नारेबाजी के साथ पेट्रोलियम पदार्थां के दामों में बढोत्तरी पर विरोध जताया. कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि वे जीडीपी को बढ़ाएंगे और ठीक उसी पर अमल करते हुए उन्होंने गैस, डीजल और पेट्रोल को कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर दी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश भर के सरकारी संस्थानों एवं उपक्रमों को निजी हाथों में बेच रही है, जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है. इस कार्यक्रम में सफल बनाने में बिजय खान, पी.एन.झा, आनंद बिहारी दुबे ,बब्लू झा ,राजेश चौधरी,अजितेश उज्जैन, विजय यादव, प्रिन्स सिंह,अतुल गुप्ता,राजा सिंह, संजय आज़ाद,बिजेंद्र तिवारी ,राहुल गोस्वामी, राकेश साहू ,रामदर्शस चौधरी,अशोक सिंह, रामप्रवेश झा ,अरुण त्रिपाठी,जीवन,अशोक कुमार,मंडल ,कुणाल,अमित सिंह,बँटी, गोलू,सिट्टू,मंगल एवं अन्य साथी गण.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version