जमशेदपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नंदन सिंह आज 26 वर्षों की सेवा के उपरांत शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर उनके पदस्थापित विद्यालय – उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहदा, पोटका – 1 प्रखंड के शिक्षकों, संघीय पदाधिकारियों, एसएमसी सदस्यों, सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों ने श्याम नंदन सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। संघ के पोटका प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्र देकर एक शिक्षक के रूप में उनकी लोकप्रियता तथा एक जुझारू संगठनकर्ता के रूप में संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में किए गए शिक्षा एवं शिक्षक हित के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर श्री सिंह द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया। प्रखंड के शिक्षक ने भारी संख्या में उन्हें ससम्मान घर पहुंचा कर विदाई दी।
घर पहुंचने पर संघ के वरीय शिक्षक प्रतिनिधि सुनील कुमार ने विभाग की ओर से सेवानिवृत्ति लाभ-पेंशन, ग्रेच्युटी, ग्रुप बीमा, अर्जित अवकाश से संबंधित जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जारी आदेश की प्रति उन्हें सौंपी। सेवानिवृत्ति के पूर्व ही सभी प्रकार के सेवानिवृत्ति संबंधी लाभ का आदेश जारी करने पर संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम तथा संबंधित कार्यालय कर्मियों को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर संघ के जिला महासचिव सरोज कुमार लेंका, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, माधिया सोरेन, संजय कुमार, ओम प्रकाश सिंह, सुनील कुमार वर्मा, संजय कुमार सिंह, अनिल राय, मधुसूदन, अनिल प्रसाद, ललन कुमार, कमलेश्वर कुमार, भूरका बयार बेसरा, मोहनलाल, रामानुज राम, विनीता टिग्गा, अनीता एक्का, रेखा मिंज, भारत भूषण मार्डी, विदेश मिश्रा, दीपक लाल समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। मंच संचालन संजय कुमार ने किया।
Jamshedpur : उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहदा के शिक्षक व अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नंदन सिंह को सेवानिवृति पर दी गई समारोह पूर्वक विदाई
[metaslider id=15963 cssclass=””]