जमशेदपुर : राहुल-प्रियंका गांधी सेना का जमशेदपुर की जयंती दास को महिला उपाध्यक्ष झारखंड के रूप में मनोनीत किया गया है. यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने दूरभाष पर मीडिया को दी. उन्होंने बताया है कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास को देखते हुए उनकी अनुशंसा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने जयंती दास को इस पद पर मनोनीत किया है. उन्होंने आशा व्यक्त की है, कि इस पद की जिम्मेदारी वह बखूबी व निष्ठा पूर्वक निभाएंगी. साथ ही राहुल गांधी-प्रियंका सेना (कांग्रेस) मंच की तरफ से पूर्ण विश्वास व्यक्त किया गया है कि समस्त प्रदेश के हर जिलों एवं क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य समय देकर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर संगठन को सशक्त बनाएंगीं.