जमशेदपुर : संयुक्त युवा संघ के द्वारा मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर बिरसानगर में छोटे बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया एवं स्वामी जी का विचारों एवं आदर्शों को सबो के बीच रखा गया। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने कहा कि आज के दिन ही सन 18 सो 65 में स्वामी जी का जन्म कोलकाता बंगाल में हुआ था। 1985 से भारत सरकार के द्वारा स्वामी जी के जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। वे महान अध्यात्मिक गुरु थे, उन्होंने अपना जीवन सिर्फ युवा शिक्षा एवं राष्ट्रहित को समर्पित किया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि सिंह चंदेल, अरुण दुबे, धीरज चौधरी, पप्पू केसरी, शुभम कुमार, स्वपन दंडवत, राजू यादव, संजय कुमार, सनोज कुमार उपस्थित थे।
Jamshedpur : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संयुक्त युवा संघ ने किया बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण
[metaslider id=15963 cssclass=””]