खबरJamshedpur parsuram shakti sena - परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर परशुराम...
spot_img

Jamshedpur parsuram shakti sena – परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर परशुराम शक्ति सेना ने निकाली विशाल शोभायात्रा

राशिफल

जमशेदपुर : परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर परशुराम शक्ति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकला गया. शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की तस्वीर के पीछे-पीछे दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला चल रहा था. शोभायात्रा जुगसलाई टाटा पिगमेंट गेट से सर्वप्रथम मंगल पांडे की मुर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई. शोभा यात्रा जुगसलाई से निकलकर बिस्टुपुर, साकची, बाराद्वारी होते हुए एक एग्रीको, सिदगोडा़ के बाद बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई. शोभायात्रा बारीडीह पहुंचने के बाद भगवान परशुराम जी की आरती एवं पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई. शोभायात्रा में मुख्य रूप से सौरभ विष्णु, कुणाल सारंगी,आनंद बिहारी दुबे, ज्योति मिश्रा, डीके मिश्रा विमलेश उपाध्याय कमलेश्वर पांडे आदि उपस्थित थे. शोभायात्रा को सफल बनाने में परशुराम शक्ति सेना के अभिषेक पांडे, रंजीत झा, सौरभ पाठक, संतोष पांडे, वेद प्रकाश तिवारी, सुधीर मिश्रा, दीपू पांडे, चंदन पांडे, चंदन चौधरी, गोलू आजाद, रवि शंकर, बिट्टू तिवारी, मुनमुन चक्रवर्ती, सत्यम पांडे, अलोक दुबे, अभिषेक चतुर्वेदी,मुकेश झा,सन्नी शर्मा चंदन चौधरी,श्याम तिवारी आदि उपस्थित थे.

Ad

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading