जमशेदपुर : जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान में कोरोना पर विजय प्राप्त करने वाले छह योद्धाओं ललित मोहन, नितिन विजय, धर्मेन्द्र सोरेन, डॉ. ओ.पी. आनन्द, राघव कुमार तथा एक अन्य ने आज यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में कोविड-19 मरीजों के लिए कोन्वॉल्सेन्ट प्लाज्मा का डोनेशन किया। सभी प्लाज्मा दाताओं का सम्मान प्लाज्मा डोनेशन की नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षु उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, चिकित्सक डॉ. एल. बी. सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला, तथा रेड क्रॉस के प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम ने कोविड-19 के प्रभाव से मुक्त हो चुके युवाओं से आग्रह किया है कि वे आगे बढ़कर प्लाज्मा का दान करें ताकि कोविड-19 से लड़ रहे जरूरतमंद मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराया जा सके।
Jamshedpur-plasma-donation : छह कोरोना विजेताओं ने किया प्लाज्मा दान, युवाओं से आगे आने का आह्वान
[metaslider id=15963 cssclass=””]