जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के लोकायुक्त न्यायमूर्ति डीएन उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा इसे न्यायिक जगत और अधिवक्ता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है. श्री शुक्ल, जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं, ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री उपाध्याय एक कुशल न्यायाधीश रहे और अनुभवी लोकायुक्त भी रहे, जिनको सदा याद किया जायेगा. श्री शुक्ल ने कहा कि जब वे जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के 1992 में उपाध्यक्ष थे तब डीएन उपाध्याय जिला बार एसोसिएशन के सचिव थे। लंबे समय तक श्री शुक्ल और श्री उपाध्याय ने अधिवक्ताओं के हित में काम किया. कई सत्र तक एक साथ पदाधिकारी रहे. उन्होंने श्री उपाध्याय के निधन को अपनी निजी क्षति बताया है तथा भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. श्री शुक्ल ने उनके परिजनों से मोबाइल पर बात कर सांत्वना दी.
Jamshedpur : लोकायुक्त न्यायमूर्ति डीएन उपाध्याय के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
[metaslider id=15963 cssclass=””]