जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की सूची शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जारी की. इसमें जमशेदपुर से राष्ट्रीय सदस्य मंजू शाह को बनाया गया. वहीं पश्चिमी सिंहभूम से रानी कुमार, रांची से अभय कुमार सिंह, राजमहल से जोसेफ सोरेन, दुमका से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय कुमार यादव, चतरा से सत्यानंद भोक्ता, गिरिडीह से अनिल यादव, धनबाद से विक्रम प्रसाद यादव, खूंटी से गिरजानन्दन सिंह बैरो और लोहरदगा से राधा कृष्ण किशोर को राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोनीत किया गया है.