जमशेदपुर : झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर में एयरटेल 5जी की सेवा शुरू होने के बाद अन्य जिलों को भी शामिल किया गया है. वहीं झारखंड में अन्य जिलों में भी इसकी सेवा बहाल की गयी है. जिसमें खूंटी, बोकारो, रामगढ़ छावनी, देवघर, आदित्यपुर, धनबाद और हजारीबाग को भी शामिल किया गया है. अब ये शहरवासी भी उठा सकेंगे एयरटेल 5जी की सेवा. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि भारत में 5जी सेवा के लॉन्च होते ही अब तक 200 से अधिक शहरों में 5जी की सेवा शुरू कर दी गयी है. इससे पूर्व झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन, मेन रोड, फिरयालाल चौक, लालपुर, हिनू चौक, हरमू, पिस्का मोड़, कांटा टोली, दीपा टोली, खलगांव, बूटी मोड़, रांची में राजेंद्र की सेवाएं बहाल की गयी थी. वहीं जमशेदपुर के साकची मार्केट, टेल्को कॉलोनी, टाटानगर रेलवे स्टेशन, सोनारी, मानगो डिमना रोड, कदमा, पीएम मॉल भुवनेश्वरी मंदिर में भी 5जी की सेवाएं बहाल की गयी है.