Home खबर

jharkhand-Congress- झारखंड प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 10 अक्टूबर से होगी शुरु, प्रदेश प्रतिनिधि के चयनित सदस्यों की बैठक में लिया गया निर्णय

रांची : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में झारखण्ड प्रदेश प्रतिनिधि के चयनित सदस्यों की बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष बिजय खां, मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदीप कुमार बलमुचू, अशोक चौधरी, आनन्द बिहारी दुबे, रविंद्र कुमार झा, रामाश्रय प्रसाद, महेंद्र मिश्रा, प्रिंस सिंह, केके शुक्ला, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, सरबर आलम, दिबेश राज शामिल हुए.सम्मेलन में भारत जोड़ो यात्रा को झारखण्ड प्रदेश में सभी स्तर पर क्रियान्वयन हेतु प्रदेश संयोजक सुबोध कांत सहाय एवं एआईसीसी से नियुक्त प्रदेश संयोजक उदित राज ने प्रजेंटेशन देते हुए कहा कि अगामी 10 अक्टूबर से यात्रा शुरू होगी.(नीचे भी पढ़े)

प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन को एपीआरओ प्रकाश जोशी, एपीआरओ भावेश चौधरी एवं जितेन्द्र कसाना ने भी संबोधित किया.मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि बुथ स्तरीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी तथा प्रखण्ड कार्यकारिणी का गठन समयवद्ध समय पर करें,विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने प्रस्ताव रखा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को सौंपा जाता है. साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम का प्रस्ताव लाया गया. प्रस्ताव का समर्थन प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया, जिसका अनुमोदन सभा कक्ष में उपस्थित प्रदेश प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पारित किया गया.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version