Home खबर

Jharkhand : कोल्हान के तीनों जिलों में नगर निकाय के साथ मिल कर स्वच्छ भारत मिशन को गति प्रदान करेगा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन, मोदी पार्क में हुई बैठक, अन्य एजेंडे पर भी हुई चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मोदी पार्क में रविवार को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन, सिविल डिफेंस सेल की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर केपी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पहले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल भटाचार्जी एवं कार्तिक भटाचार्जी ने प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर केपी एवं प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया, तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। बैठक के तीन मुख्य एजेंडा में सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रमों में संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई, यह तय किया गया की कोल्हान के तीन जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां) के जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में नगर निकाय के साथ मिलकर इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पूर्वी सिंहभूम जिले में चार नगर निकाय, पश्चिम सिंहभूम जिला में दो नगर निकाय तथा सरायकेला खरसावां में तीन नगर निकाय स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में रैंकिंग के लिए कार्य कर रही है। संगठन के द्वारा आने वाले 15 दिनों में सभी कार्यालयों में जाकर संबंधित पदाधिकारी से मिलकर संगठन के लोगों को सक्रिय किया जाएगा और कोशिश होगी कि कोल्हान की रैंकिंग स्वच्छता सर्वेक्षण में आगे बढ़े। (नीचे भी पढ़ें)

दूसरे एजेंडा पर सभी का मत आया कि वर्तमान में जो कमिटी कार्य कर रही है आने वाले तीन महीने तक कमिटी यथावत रहेगी एवं अगली बैठक तीन महीने बाद होगी तथा सदस्यों के कार्य के अनुसार प्रोमोशन या डिमोशन किया जाएगा। तीसरा और अंतिम एजेंडा राष्ट्रीय मुख्य सचिव का झारखंड दौरा, जिसमें यह तय हुआ कि 23 जनवरी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के दिन राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा जी का झारखण्ड दौरा होगा एवं इस क्रम में जमशेदपुर में उनके द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर नेताजी के बताएं हुए रास्ते पर चलकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। आज की बैठक में कई सदस्यों ने अपने विचार रखे, सभी सुझावों को सूचीबद्ध कर अमल किया जाएगा। प्रदेश के लीगल एडवाइजर राकेश सिंह ने कई बातों को विस्तार से समझाया। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने किया। बैठक में राकेश सिंह, राहुल भटाचार्जी, कार्तिक भट्टाचार्जी, अभिषेक कुमार, अभय सिंह, पिंटू, विशाल, सिंटू, अभिषेक सिंह, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह चौहान, पंकज कुमार, ओमप्रकाश, सुनील तिग्गा, स्टीफन, नीतू दुबे, रानी गुप्ता, सैसब सरकार, अब्दुल, खालिद व रवि तिर्की शामिल हुए।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version