Home खबर

Jharkhand weather report – झारखंड में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का कहर, तेजी से बढ़ रहा तापमान, 44 डिग्री के पार

जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में बुधवार को फिर से चिलचिलाती धूप और लू से हाल बेहाल रहा. इस दौरान गोड्डा का तापमान सबसे अधिक 44.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं बहरागोड़ा का तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सरायकेला का तापमान 43.4 डिग्री और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगले चार दिन हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी है. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान गुरुवार को राज्य के कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो और धनबाद जिले में, संथाल प्रमंडल के जामतारा, दुमका, पाकुर, गोड्डा और साहिबगंज जिले में हीटवेव को लेकर अलर्ट किया गया है. इस दौरान दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version