खबरJharkhand weather update - झारखंड में तपती गर्मी से मिली राहत, तेज...
spot_img

Jharkhand weather update – झारखंड में तपती गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि की आशंका

राशिफल

रांची / जमशेदपुर : झारखंड में तपती गर्मी और हीटवेव से लोगों को राहत मिली है. जहां मंगलवार को कोल्हान समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. शाम के 5.30 बजे तक रांची, चतरा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़ में बारिश हुई है. वहीं सबसे अधिक वर्षा चतरा में रिकॉर्ड किया गया. वहीं दो जिलों (डाल्टेनगंज और पलामू) को छोड़ शेष जिलों के तापमान 40 डिग्री से कम रहे. मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा. (नीचे भी पढ़ें)

बहरागोड़ा का 34.1 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम का 33.5 डिग्री, सरायेकला का 37.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिलों में अगले एक से दो घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. वहीं कहीं कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने व वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और पेड़ या बिजली के खंभों से दूर रहने की सहाल दी गयी है. झारखंड में 11 मई तक बारिश की संभावना जारी की गयी है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. सोमवार को बहरागोड़ा में सबसे अधिक वर्षा 17.6 एमएम दर्ज की गयी.

Ad

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading