जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 10 नंबर बस्ती में रविवार की रात मारपीट की घटना में बीच-बचाव करने गए दुकानदार अशोक कुमार सिंह का सिर फूट गया। उन पर ईंट से हमला किया गया। घटना के बाद अशोक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अशोक ने बताया कि वह गोलमुरी के विजय नगर के रहने वाले हैं। 10 नंबर बस्ती में उनकी गल्ले की दुकान है। दोपहर में वह खाना खाने घर आ गए थे। शाम को जब दुकान खोलने जा रहे थे। तभी देखा कि दुकान के पास दो पड़ोसियों में मारपीट हो रही है। कुछ लोगों ने कहा कि बीच-बचाव कर मामला खत्म करा दीजिए। इस पर अशोक वहां गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद वह अपनी दुकान खोल रहे थे। तभी पीछे से जय मंगल, सतीश गुप्ता, रमाशंकर समेत पांच लोगों ने हमला कर उनका सर फोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।