Home खबर

rajput-karni-sena-श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी के झारखंड प्रदेश संयोजक बने विनय सिंह, लगातार तीसरी बार दिया गया प्रभार

जमशेदपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना झारखंड प्रदेश संगठन के विस्तारीकरण व मजबूती के उद्देश्य से पूर्व के कार्यकाल व संगठन के प्रति अपनी ईमानदारी से अपने कार्यो का निर्वहन व बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय टीम की सहमति से विनय सिंह को लगातार तीसरी बार झारखंड का प्रदेश संयोजक पद का दायित्व दिया गया. दायित्व देते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं ने ये भरोसा जताया कि विनय सिंह आने वाले दिनों में प्रदेश भर में समाज के लोगो को एकजुट कर और मजबूत बनाएंगे व समाज के उत्थान में लगातार अपने प्रयासों से बदलाव लाएंगे. जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित चंद्रगुप्त सिंह के आवास पर बुधवार की सुबह विशेष बैठक का आयोजन कर करणी सेना के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, राम बालक सिंह, शिव पूजन सिंह व प्रदेश प्रतिनिधि राजश्री दीदी के द्वारा विनय सिंह को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी गयी. मौके पर मौजूद सैकड़ो करणी सैनिकों ने विनय सिंह को बधाई दी.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version