रांची: रांची से कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट सेवा शनिवार से शुरू हो गयी है. यह फ्लाइट हफ्ते में 3 दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी. यह फ्लाइट शनिवार को रांची से रात 8:00 बजे रवाना होकर रात 9:05 पर कोलकाता पहुंचेगी. उधर कोलकाता से शाम 6:15 पर रवाना हो कर फ्लाइट शाम 7:10 पर रांची पहुंचेगी. शनिवार, मंगलवार और बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 11 फ्लाइट थी. रांची एयरपोर्ट से 12 फ्लाइटों की अनुमति है. इसलिए इंडिगो ने मंगलवार, बुधवार और शनिवार को कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू की है. इस नई फ्लाइट को मिलाकर मंगलवार, बुधवार और शनिवार को भी फ्लाइटों की कुल संख्या 12 हो जाएगी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि रांची से अभी तक दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट उपलब्ध थी. अब शनिवार से कोलकाता के लिए भी फ्लाइट उपलब्ध हो गयी है. विदित हो कि रांची से हवाई मार्ग से सफर करने वालों की संख्या दो हजार के करीब है। जबकि रांची आने वालों की संख्या 1500 के करीब है. एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में जो कंपनियां बंद हुई थीं अब वह खुल रही हैं. इसलिए कोलकाता के लिए भी हवाई यात्रा की मांग हो रही थी. कोलकाता के लिए यात्रियों की संख्या को देखते हुए कोलकाता के लिए इंडिगो ने फ्लाइट शुरू की है.
Ranchi-Air-service-started-रांची से कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू, सप्ताह में मंगलवार, बुधवार व शनिवार को भरेगी उड़ान
[metaslider id=15963 cssclass=””]