
जमशेदपुर : टाटा स्टील के मालिकाना हक वाली कंपनी आइएसडब्ल्यूपी (तार कंपनी) की अधीकृत यूनिनय का चुनाव कराने का दबाव बढ़ता जा रहा है. गुरुवार की सुबह तार कंपनी यूनियन के पूर्व महामंत्री आशीष अधिकारी अपने 25 कर्मचारियों को लेकर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के बिष्टुपुर स्थित आवास पहुंचे. इन लोगों ने मांगें रखी और एक मांग पत्र भी सौंपा. इसके तहत यह कहा गया कि 7 अक्टूबर को यूनियन की वर्तमान कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. इन लोगों ने अध्यक्ष से कहा कि दुर्गा पूजा के बाद फिर से चुनाव को लेकर कमेटी मीटिंग कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक नहीं हो पाया है. अध्यक्ष ने उन लोगों को कहा कि कमेटी मीटिंग दस दिनों के भीतर बुला लिया जायेगा और जल्द ही चुनाव कराया जायेगा क्योंकि ज्यादा दिनों तक चुनाव को टाला नहीं जा सकता है. वर्तमान यूनियन के महामंत्री का कहना है कि यूनियन संविधान के अ़ुसार चुनाव को टाला जा सकता है, पर पूर्व महामंत्री ने कहा कि शायद वर्तमान महामंत्री को संविधान का ज्ञान नहीं है. किसी भी हाल में चुनाव को टाला नहीं जा सकता है. यूनियन का जो कार्यकारी वर्ष पहले अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक होना है यानी यूनियन संविधान के अनुसार 31 मार्च को ही यूनियन की वर्तमान कमेटी का अधिकार समाप्त हो चुका है और केयरटेकर की भूमिका में वर्तमान कमेटी संचालित हो रही है. इस कारण संविधान के मुताबिक, चुनाव को करा लिया जाना चाहिए. इसके अलावा नये सदस्यों को सदस्यता नहीं देने की भी मांग उठायी गयी और अध्यक्ष को कहा गया कि करीब 8 से 9 लोग ग्राफीन पाउडर प्लांट में जेमको प्लांट में काम कर रहे है, लेकिन उनको सदस्य नहीं बनाया गया है, जिस कारण उनको इंसेंटिव में नुकसान उठाना पड़ रहा है. इन लोगों ने आरोप लगाया कि डिप्टी प्रेसिडेंट और महामंत्री अभी भी अपने कुकृत्य से बाज नहीं आ रहे है और कर्माचरियों को अस्थिर करने में लगे हुए है. इन लोगों ने तत्काल सारे कर्मचारियों को सदस्यता देने की मांग उठायी. इस पर अध्यक्ष ने कहा कि इसको लेकर भी वे लोग जल्द फैसला ले लेंगे. इस प्रतिनिधिमंडल में आशीष अधिकारी के अलावा कर्मचारी राकेश महतो, हरप्रीत सिंह, रंजन मिश्रा, बिरजू त्रिपाठी, मनोज सरदार, राम सिंह, अर्जुन दास, राहुल कुार, मंगल करुआ, प्रताप सिंह, श्याम कालुंडिया, मनमीत सिंह, रंजीत शाह, परविंदर सिंह, देवाशीष घोष, विश्वजीत तिवारी, दिलीप महतो, गौरव बोस, मनीष कुमार, हरविंदर सिंह, श्याम थापा समेत अन्य लोग मौजूद थे.





