
बहरागोड़ा : प्रखंड की खंडामौदा पंचायत के जामबनी गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच मौरबेड़ा और टुडू स्टार फुटबॉल टीम बहरागोड़ा के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त और फुटबॉल को किक मार कर किया. प्रतियोगिता में मौरबेड़ा की टीम ने कब्जा जमा लिया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री महंती ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र की लोक प्रिय खेल है. इस तरह की आयोजन से आपसी एकता और भाईचारा को बढ़ावा मिलता है. खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें. श्री महंती ने विजेता टीम को 11001 रुपये और उप विजेता टीम को 8001 रुपये देकर पुरस्कृत किया. इस अवसर पर शशांक शेखर पाल, चिरंजीत बारीक, मिथुन कर, बबलू बेरा, नंद दास, कमेटी के रवि शंकर मुर्मू, हिमांशु महतो, लिपेन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



