
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बेदझरिया गांव निवासी सुकलाल मुर्मू की सात वर्षीय बेटी रजनी खेलते खेलते कुंआ में जा गिरी, जिससे पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई. गांव की बच्ची की मौत होने की सूचना से गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की सुचना पाकर जिप सदस्य शिव चरण हांसदा गांव पहुंचकर शौकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिया.
मिली जानकारी के अनुसार सात वर्षीय रतनी मुर्मु शनिवार की सुबह अपने पिता सुकलाल मुर्मु और मां के साथ घर से खेत जाने के लिए निकली थी. पिता पहले खेत की ओर चले गए थे, बच्ची रतनी भी अपनी मां के साथ जा रही थी इसी बीच मां के मोबाइल पर फोन आने पर मां कुंआ के पास खड़ी होकर बात करने लगी, इसी बीच रतनी खेलते -खेलते कुंए में जा गिरी. बेटी के कुंए में गिरने पर मां ने दौड़ कर सुकलाल मुर्मू को जानकारी दी. सुकलाल जबतक कुंआ के पास पहुंचता तब तक उसकी बेटी की मौत पानी में डूबने से हो चुकी थी.







