
Jamshedpur : रन फॉर सद्भावना में शामिल प्रतिभागियों के लिए सामाजिक संस्था दिव्य रहस्य की ओर से भुइयांडीह के कोंदाभट्ठा-बाबूडीह में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में इस आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ महेश कुमार आत्मानंद व डॉ पी पटेल उपस्थित थे. उन्होंने प्रतिभागी बच्चों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण कर उनकी हौसलाअफजाई की. समारोह में 300 बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर रन फॉर सद्भावना के आयोजनकर्ता केके एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के विकास सिंह, अनामिका, सिद्धि, नारायण, सूरज, ओमेंदु, रिया, सन्नी पोद्दार, हिमांशु, प्रिंस, श्रवण, आमोद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



