
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के मानगो स्तिथ साउथ पॉइंट स्कूल के प्रांगण में मनाया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर के स्वामी करुणामयानंद महाराज, साउथ पॉइंट स्कूल के शिव प्रकाश शर्मा, विद्यार्थी परिषद् के बापन घोष, अमन ठाकुर और भूमि घोषाल उपस्थित थे. एक साथ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समीप दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि दे कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. विगत दिनों हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करुणामयानंद महाराज ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के उपदेश और उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा, जन जन तक स्वामी विवेकानंद के संदेश को ले जाना होगा. यह सभी का कर्तव्य है. बापन घोष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को प्रेरणास्रोत मान कर उनके आदर्शों को जनजन तक ले जाने के संकल्प लेकर सदैव कार्य करने वाले एक मात्र छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद् है , परिषद् प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में महाविद्यालय के रूप में माना जाता है. इस कार्यक्रम में साउथ पॉइंट स्कूल के निर्देशक शिव प्रकाश शर्मा, विद्यार्थी परिषद् के अभिषेक तिवारी, दीपक, शुभम राज, कार्तिक, गौरव, युवराज, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.




