जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्रामनाला के पास बुधवार को ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क दुर्घटना हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन को आगे निकालने के दौरान संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ, जिसमें एक युवक घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को सहायता पहुंचाई और इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा. राहत की बात यह रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई है. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा.





