जमशेदपुर : चांडिल थाना क्षेत्र के पारडीह काली मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर बाद खड़े ट्रेलर से एक कुरियर वैन टकरा गई. इस दुर्घटना में कुरियर वैन का चालक, गोलमुरी निवासी आशीष कुमार सिन्हा और खलासी पटमदा का रहने वाला भारत मुंडी घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुरियर वैन खाली करने के बाद नेशनल हाइवे 33 स्थित डिलिवरी कुरियर कंपनी के कार्यालय जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ.




