जमशेदपुर : सीतारामडेरा थानांतर्गत कुम्हारपाड़ा से नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पिछले 11 दिसंबर की रात किशोरी के पिता भीमराज पंडित ने मामले के संबंध में सीतारामडेरा थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया था कि आशीष नायक नामक लड़का उनकी नाबालिग पुत्री को भगा ले गया है. इसके आधार पर पुलिस ने आशीष नायक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस की सक्रियता से देर रात किशोरी को बहरागोड़ा से बरामद करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी आशीष नायक को गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद अग्रेतर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.




