• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur accused of chain snatching arrested : सोनारी में चेन छिनतई के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी थी जेल

Jamshedpur accused of chain snatching arrested : सोनारी में चेन छिनतई के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामले के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी थी जेल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी इलाके में महिला से चेन झपटमारी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है. इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस संबंध में दर्ज मामले के अनुसार 31 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे 58 वर्षीया अर्चना श्रीवास्तव सोनारी के ए रोड से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान एच रोड के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका मिलते ही गले से सोने की चेन झपट ली. (नीचे भी पढ़ें)

चेन झपटकर बदमाश कदमा की ओर भागने लगे, लेकिन इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गई. दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और दोनों बाइक वहीं छोड़कर पैदल ही फरार हो गए. पुलिस ने मौके से पल्सर बाइक बरामद कर ली थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में कुल तीन अपराधी शामिल थे. पंकज हरपाल और रोहित कर्मकार बाइक पर सवार थे, जबकि रोहित मुर्मू कुछ दूर पहले उतरकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था. पुलिस ने बाइक के सत्यापन के बाद पंकज हरपाल और रोहित मुर्मू को गिरफ्तार कर 6 अगस्त को जेल भेज दिया था. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, इस मामले का तीसरा आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल फरार चल रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे बिरसानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उसकी निशानदेही पर बिरसानगर जोन नंबर छह स्थित उसके घर से महिला से झपटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार रोहित कर्मकार पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें आदित्यापुर, बिरसानगर, टेल्को, बिष्टुपुर और सोनारी थाना क्षेत्र के चेन झपटमारी, चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur notice pasted at the accused’s house : गोलमुरी पुलिस ने नामदा बस्ती निवासी वीर सिंह उर्फ पंडित के घर पर चिपकाया इश्तेहार, रंगदारी के एक मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार
खबर

Jamshedpur notice pasted at the accused’s house : गोलमुरी पुलिस ने नामदा बस्ती निवासी वीर सिंह उर्फ पंडित के घर पर चिपकाया इश्तेहार, रंगदारी के एक मामले में लंबे समय से चल रहा था फरार

September 4, 2026
Nigeria 37 died while stealing oil : नाइजीरिया में कच्चे तेल की चोरी करते समय 37 लोगों की मौत, तेल चोरी करते जहरीली गैस की चपेट में आने से हुआ हादसा, मरनेवालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी
खबर

Nigeria 37 died while stealing oil : नाइजीरिया में कच्चे तेल की चोरी करते समय 37 लोगों की मौत, तेल चोरी करते जहरीली गैस की चपेट में आने से हुआ हादसा, मरनेवालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी

September 4, 2026
Isro launches eos-05 satellite : इसरो ने श्रीहरिकोटा से लाञ्च किया ईओएस-05 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट से हुई उपग्रह की लॉञ्चिंग
खबर

Isro launches eos-05 satellite : इसरो ने श्रीहरिकोटा से लाञ्च किया ईओएस-05 पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट से हुई उपग्रह की लॉञ्चिंग

September 4, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News