जमशेदपुर : हिन्दू जन जागरण मंच की ओर से फ़िल्म आदिपुरुष का विरोध किया जा रहा है. इनकी टीम ने आज बिष्टुपुर पीएम मॉल के सामने शांतिपूर्वक हाथों में पोस्टर लेकर शहरवासियों से इस फ़िल्म का विरोध करने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान मंच के सदस्यों ने कहा कि बॉलीवुड का एक चयनित गुट हिन्दू धर्म एवं हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने वाली फ़िल्म बनाते हैँ और हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचाते हैँ. ऐसे में अब हर हिन्दू ऐसे कलाकारों की फ़िल्म का विरोध करेंगे, इसी के तहत आदिपुरुष फ़िल्म के विरोध स्वरूप इस फ़िल्म का विरोध किया जा रहा है, जहां इस फिल्म को बैन करने की बात की जा रही है, अगर इस फिल्म को बैन नहीं किया जाता है तो आगे उग्र आंदोलन की बात भी कही गई.





