जमशेदपुर: शुक्रवार को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा उपायुक्त की अनुपस्थिति में डीडीसी के माध्यम से झारखण्ड के मुख्यमंत्री क़ो ज्ञापन सौंपा है. इस दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न चौक चौराहे पर लगभग दो माह से अधिक समय से जमशेदपुर पुलिस खासकर यातायात पुलिस के कार्यशैली और वाहन जांच के खिलाफ हस्ताक्षर युक्त अभियान चला कर आम लोगों से जनमत प्राप्त कर डीडीसी को सौंपा गया. सौंपे गए ज्ञापन में नेतृत्व कर रहे आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार बेलगाम हो चुकी हैं और यातायात पुलिस क़ो खुली छुट दे रखी हैं की आप जबरन उगाही करो आम जनता क़ो परेशान करों. यातायात पुलिस की कार्यशैली अपराधियों से भी बदतर होते जा रहा है. आजसू पार्टी आम नागरिको संग किये जा रहे दुर्व्यहार से क्षुब्ध हैं और इसके खिलाफ हर चौक चौराहे पर बतौर हस्ताक्षर युक्त अभियान चलाया और आम लोगों के भावनाओ से अवगत होने का अवसर मिला. (नीचे भी पढ़ें)

हस्ताक्षर युक्त पत्र को सौंपा गया, जिसमे सभी ने यातायात पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं. आजसू पार्टी ने यातायात पुलिस वाहन जांच के नाम पर लोगो का भयादोहन बंद करने, अन्य राज्यों की तरह कैमरे की निगरानी मे जांच हो और ऑनलाइन चालान घर भेजनें की सुविधा बहाल करने, शहर में नो इंट्री के समय बड़े वाहनो का आवागमन पूर्णतः बंद करने, जांच के दौरान महिलाएं, बच्चे, या वृद्ध बुजुर्गो के साथ रियायत देने, वाहन जांच के आलावे अन्य अपराध पर भी अंकुश लगाने और शहर में बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार (जुआ, मटका, ब्राउन शुगर, लॉटरी के साथ-साथ अन्य नशा पर भी रोक लगे) पर रोक लगाने की मांग की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

अगर इसके बावजूद भी यातायात पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं होता हैं तो आजसू और कड़े आंदोलन करने क़ो बाध्य होगी. ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह, संजय मलाकार, संजय सिंह, ललन झा, अप्पू तिवारी, चन्द्रश्वर पांडेय, प्रकाश विश्वकर्मा, अजय सिंह बब्बू, शैलेन्द्र सिन्हा, धर्मबीर सिंह, मंगल टुडू, अरुप मल्लिक, धनेश कर्मकर, राजेश चौधरी, निरंजन महतो, चंदन सिंह, प्रवीण प्रसाद, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, संजय करुआ, विमल मौर्या, ललित सिंह, मुना भाई, सुनीता अग्रवाल, लखिकांत महतो समेत सैकड़ो मौजूद रहे.



