जमशेदपुर : साकची के टेंपो स्टैंड के पास पप्पू नामक एक दबंग युवक ने रंगदारी नहीं देने पर टेंपो चालक मोहम्मद कलाम अंसारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मोहम्मद कलाम अंसारी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मो कलाम अंसारी ने बताया कि पप्पू सभी ऑटो ड्राइवरों से ढाई-ढाई सौ रुपये प्रति ड्राइवर रंगदारी वसूलता है.(नीचे भी पढ़ें)
आज पप्पू ने मो कलाम से भी रंगदारी की मांग की. नहीं देने पर कुछ दिन पहले भी मारपीट की थी जिसको लेकर साकची थाना में समझौता हुआ था. गुरुवार को उसने मोहम्मद कलाम अंसारी को बुलाया और 5-6 साथियों के साथ मिलकर हॉकी स्टिक से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इलाके के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पप्पू का काफी आतंक है. लोग पुलिस से शिकायत करते हैं, लेकिन, पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती. इसी की वजह से पप्पू के हौसले बुलंद हैं.



