
जमशेदपुर : कश्मीर में हिंदुओं की हत्या के विरोध में टेल्को में विश्व हिंदू परिषद, टेल्को नगर बजरंग दल की ओर से श्राद्धंजलि सभा सह जेहादियों का पुतला दहन किया गया. विश्व हिंदू परिषद, जमशेदपुर महानगर के सह मंत्री मुन्ना दुबे, विश्व हिंदू परिषद टेल्को नगर के अध्यक्ष-कृष्णा कौस्तुभ, बजरंग दल संयोजक प्रतीक रॉय के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा तथा जिहादियों का पुतला दहन किया गया. उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजरंग दल हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा. कार्यक्रम में राहुल शाह, सौरभ घोष, विश्वनाथ सिंह, रोशन, साहिल, आशुतोष झा, कृष, आदित्य, अनंत सिंह, सोनू सिंह और जमशेदपुर महानगर विश्व हिंदू परिषद से कन्हैया सिंह उपस्थित थे.






