जमशेदपुर : भालूबासा शीतला माता मंदिर में नवरात्र जागरण समिति की ओर से नवरात्र के पहले दिन, गुरुवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना हुई. इस अवसर पर 1001 श्रद्धालु महिलाएं शिव-पार्वती एवं हनुमान की भव्य झांकी एवं ढोल-नगाड़े के साथ मानगो स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल भर कर शीतला माता मंदिर पहुंचीं. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल हुए. आज नवर्तार में माता की पूजा के पहले दिन के साथ भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में आज शाम 6:00 बजे ज्योत भी प्रज्वलित की गई. इसमें समिति के मुख्य प्रभारी कमलेश साहू, मूलचंद साहू, उत्तम साहू, राकेश ठाकुर, दुर्गा यादव, महिला सदस्यों में सीमा साहू, रेखा साहू, बसंती देवी, पूजा यादव आदि शामिल रहे.



