जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग की पोल शनिवार की देर रात को खुल गयी. रात करीब एक बजे से लेकर रात दो बजे तक अपपाधियों के एक गैंग ने पूरे क्षेत्र में कई दुकानों और गाड़ियों को जलायी, लेकिन पुलिस सोती रही. पुलिस की गश्ती होती तो ये सारी घटनाएं मेन रोड में घटी थी तो अपराधियों का ऐसा मनोबल नहीं बढ़ता. लॉकडाउन के नाम पर रात 8 बजे के बाद से होटलों से खाना बंटोरने वाली सोनारी पुलिस ने रात को मस्त होकर सो गयी और फिर अपराधियों के हवाले सोनारी हो गया. हालात यह है कि करीब 8 से ज्यादा दुकानों को अपराधियों ने निशाना बनाया. कारें जलायी, तोड़फोड़ की और फिर आसानी से चले गये. (नीचे देखे पूरी खबर और आग का वीडियो)
पुलिस के अधिकारियों को सूचना भी दी गयी, पर किसी तरह का कोई कार्रवाई अब तक नही हो पायी है. बड़ी घटना सोनारी थाना क्षेत्र के ऐरोड्राम बाजार के पास अपराधियों ने अंजाम दिया. वहां अपराधियों ने एक साथ छह दुकानों को जला दिया. वहां अपराधियों ने अरुणा देवी के चप्पल दुकान, कमल कुमार प्रजापति का मटकी और मिट्टी के बर्तन की दुकान, ललन रजक की रेडीमेड दुकान, राकेश साहू का रेडिमेड दुकान, महतो रेडिमेड दुकान को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया. इसके बाद धू-धूकर जब दुकानों में आग लग गयी तो लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. (नीचे देखे पूरी खबर)

लेकिन आग ने सबकुछ स्वाहा कर दिया. दमकलों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन चूंकि, सारे लकड़ी की दुकानें थी, इस कारण सबकुछ जलकर राख हो गया. इसी तरह सोनारी कागलनगर के मेन रोड पर स्थित सरदार अखाड़ा के सामने एक पंक्चर की दुकान में भी अपराधियों ने आग लगा दी. चूंकि, घर पीछे था, इस कारण उक्त पंक्चर बनाने की महंगी समान ही जल सकी, लेकिन दुकान को लोगों ने बचा लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसी तरह ऐरोड्राम के मुख्य चौक पर स्थित एक दुकान में भी अपराधियों ने आग लगाने की कोशिश की. वहां लोग जगे थे, जब लोगों ने खदेड़ा तो अपराधी भाग निकले. कुछ सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की यह कारस्तानी सामने आयी है और यह भी दिख रहा है कि किस तरह बेखौफ होकर अपराधी दुकानों में आग लगायी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

भाजपा में दिखा आक्रोश, सोमवार को एसएसपी ऑफिस का कर सकते है घेराव
सोनारी मे बीती रात शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने की घटना की जानकारी होने पर भाजपा के लोग दुकानदारों से मिलने पहुंचे. इस प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह मौजूद थे. देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह पुलिस की लापरवाही का नतीजा है. किस कदर गश्ती होती है, इसकी पोल खुल चुकी है. इसको लेकर भाजपा चुप नहीं बैठने वाली है. सोनारी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था खराब हो रही है, जिसको लेकर वे सोमवार को जमशेदपुर के एसएसपी से मिलने वाले है. इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, किसान मोर्चा के प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य मानिक सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा के अबू अशरफ़, अनूसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष अजय रजक, जिला संयोजक किशोर ओझा, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरस्वती लोधी, महामंत्री माया साहू, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुबोध कर्मकार, महामंत्री बंसत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष साहू, अनूसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हीरा लाल रजक, अनूसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सोम, कृष्णा सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इन लोगों ने दुकानदारों से मिलकर अपनी ओर से हर संभव कार्रवाई और उनकी लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया.







