
Jamshedpur : भारतीय जनता मोर्चा के मंडल संयोजक मनोज सिंह उज्जैन के नेतृत्व में कंगना राणावत पर अभद्र टिप्पणी करने वाले महाराष्ट्र शिवसेना के सांसद संजय राउत, गृह मंत्री अनिल देशमुख एवं शिवसेना के विधायक प्रकाश राव के खिलाफ गुरुवार को जमशेदपुर न्यायलय में आपराधिक मामले के तहत केस दर्ज कराया गया। मोर्चा की ओर से कहा गया कि महाराष्ट्र सरकार को होश में आने की जरूरत है। ऐसी तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान मुख्य रूप से बम सिंह, राजेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, रेणु कुमारी, साकेत सिंह, शक्ति सिंह, विक्की यादव, गोल्डन पांडेय, रोशन सिंह, ओम दुबे, बलराज सिंह एवं मोर्चा के अन्य लोग उपस्थित थे।







