
जमशेदपुर : सेवा ही धर्म है को चरितार्थ करते हुए कड़ाके की ठंड झेल रहे गोविंदपुर मंडल में निवास करने वाले गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के बीच जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के सौजन्य से भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, अभय चौबे एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह के द्वारा मंडल कार्यालय प्रांगण में कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा गोविंदपुर मंडल के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अर्जुन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी सिंह जमशेदपुर महानगर जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्गावती देवी राजू सिंह मीडिया प्रभारी रिशु कुमार ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश कुमार किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार पांडे, मंत्री रविंद्र सिंह मीडिया प्रभारी विपिन सिंह युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सोमनाथ सरकार अंजिशु कुमार रिंकू, सुजय पांडे, सोनू कुमार एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय रजक, आईटी सेल प्रभारी मनोज पात्रा, भाजपा समर्पित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।




