• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 9, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

Jamshedpur bjp : लोकसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर भाजपा की हुई बैठक, चुनाव की रणनीति पर किया गया मंथन, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने की बैठक

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा पिछले दो बार से लगातार जीत दर्ज करती आई है. लोकसभा चुनाव में इस बार जमशेदपुर लोकसभा सीट पर पिछली बार के मुकाबले और बड़ी जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. बुधवार को जमशेदपुर लोकसभा चुनावी कार्यालय में जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा चुनाव के निमित्त बनाये गए छह विधानसभा के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. साकची स्थित चुनावी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा मुख्यरूप से शामिल हुए. बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों एवं लोकसभा चुनाव की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई. इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने चुनाव के निमित्त अबतक की तैयारियों का संपूर्ण रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने नेताओं को लोकसभा चुनाव की जीत का मूल मंत्र देकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया. (नीचे भी पढें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनावी कार्य प्रारंभ हो गए हैं, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को जो भी दायित्व दिए गए हैं, वे सभी अपने-अपने दायित्वों को लेकर मंडल के संबंधित पदाधिकारी एवं बूथ समिति तक जाएं और उन्हें इसकी जानकारी देकर कार्यों का निष्पादन करें. कर्मवीर सिंह ने कहा हमें बूथों पर 10 फीसदी मतदान भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करने हेतु तैयारियों को बूथ स्तर तक लेकर जाना है. इसके लिए अपने बूथ पर पिछली बार के मुकाबले 370 वोट अधिक लाने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करना है. बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथों को सशक्त बनाने हेतु कई निर्देश भी दिए. वहीं, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बैठक में विधानसभा वार विभिन्न विभागों के दायित्व निर्धारण के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने सभी छह विधानसभा के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों से अति शीघ्र सभी तैयारियों को पूर्ण करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि चुनावी दिनों में सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ सूचीबद्ध कर समय से पूर्ण करें. (नीचे भी पढें)

इसके लिए विभिन्न विधानसभा में कार्यों का बंटवारा किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने के लिए जमशेदपुर लोकसभा सीट से विद्युत वरण महतो को पिछली बार से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी तैयारी एवं रणनीति के तहत कार्य करें. बैठक में मंच संचालन सह संयोजक लक्ष्मण टुडू एवं धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक बरकुंवर गागराई ने किया. बैठक में जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्ष्मण टुडू, सह संयोजक बरकुंवर गागराई, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, सौरव चक्रवर्ती, बाटू साव, हराधन सिंह, सुमन कल्याण मंडल, मिथिलेश सिंह यादव, चंद्रशेखर मिश्रा, कमल किशोर, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, प्रदीप बेसरा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, विजय तिवारी, प्रेम झा, मुचिराम बाउरी, हलदर नारायण साह, अजय साह, हिमांशु मिश्रा, तन्मय झा समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-14th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 14 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-14th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 14 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-15th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 15 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-15th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 15 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-16th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 16 मार्च 2024

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-16th-march-2024-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 16 मार्च 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध

Jamshedpur student drowned : सोनारी का युवक जायदा मंदिर के नदी में डूबा, चल रहा तलाशी अभियान

tatanagar rail police success : टाटानगर स्टेशन से चोरी के पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मिली सफलता

tata steel tmh advisory committee meeting : टीएमएच में स्लॉट बुकिंग कर इलाज नहीं कराने वाले लोगों पर लगेगा हर्जाना, ट्यूब डिस्पेंसरी पर बंदी की तलवार, अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध

Jamshedpur student drowned : सोनारी का युवक जायदा मंदिर के नदी में डूबा, चल रहा तलाशी अभियान

tatanagar rail police success : टाटानगर स्टेशन से चोरी के पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मिली सफलता

tata steel tmh advisory committee meeting : टीएमएच में स्लॉट बुकिंग कर इलाज नहीं कराने वाले लोगों पर लगेगा हर्जाना, ट्यूब डिस्पेंसरी पर बंदी की तलवार, अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

Jamshedpur rural dr goswami reviews pratibha samman preparations : बहरागोड़ा में 10 को होनहार विद्यार्थियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने की तैयारियों की समीक्षा

jamshedpur visit of central minister : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News