जमशेदपुर: जमशेदपुर बुद्धिजीवी मंच की ओर से बर्मामाइंस टीआरएफ मैदान में 24 मार्च को दो दलीय चैता मुकाबला का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार के मशहूर लोक गायक कमलवाश कुंवर व मगही स्टार सुदर्शन यादव के बीच दो दलीय चैता मुकाबला हुआ. दोनों गायकों ने एक से बढ़कर एक चैता गायकी पेश कर दर्शकों का दिल जीता.(नीचे भी पढ़े)

चैता का विशेष महत्व इस माह में होता है.चैत्र मास में श्रीराम नवमी उत्सव से संबंधित गीतों को अपने अपने अंदाज में प्रस्तुत किया जाता है. कार्यक्रम के संयोजक चिंटू सिंह राजपूत ने बताया कि शहर में हाल के दिनों में बिहारी संस्कृति का चैता लगभग गायब सा हो गया है. संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में इसे एक बार फिर जगाने का काम किया गया. इस अवसर पर संस्था के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, चिंटू सिंह राजपूत समेत काफी संख्या में भोजपुरी भाषा भाषी के लोग मौजूद थे.




