जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर भवन में मंत्री बन्ना गुप्ता का चैंबर के सदस्यों ने स्वागत किया. चैंबर की ओर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोल्हान में व्यापारिक एवं औद्यौगिक विकास और जनता से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया.सिंहभूम चैम्बर के आमंत्रण पर मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे. इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व अध्यक्षगणों एवं उपस्थित सदस्यों का का स्वागत करते हुये कहा कि मंत्री व्यवसायियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु हमेशा तत्पर रहे हैं. वे चैम्बर के आमंत्रण पर चैम्बर पधारे इसके लिये हम उनका आभार प्रकट करते हैं. उन्होंने कहा कि चैम्बर को जब भी इनकी आवश्यकता हुई और समस्याओं से अवगत कराया वे हमेशा इनके निराकरण के लिये तत्पर रहे. राज्य के मुख्यमंत्री तक हमारी आवाज पहुंचाई, विधानसभा में हमारी आवाज बने चाहे वह जमशेदपुर के विधि-व्यवस्था हो, सैरात बाजार के किराया निर्धारण का मुद्दा हो, कृषि बाजार शुल्क का मामला हो इन्होंने आगे बढ़कर हमारा समर्थन किया और इन समस्याओं का निराकरण किया. जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण मे हो रही देरी को देखते हुए इन्होंने वहां का दौरा किया और जल्द से जल्द से पूरा करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया और आज ओवरब्रिज तैयार होकर हमारे सामने है.इस दौरान मंच संचालन करते हुये मानद महासचिव मानव केडिया ने उन्हें मंच पर आमंत्रित किया तथा पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया.मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि वो आज इस मुकाम पर जमशेदपुर वासियों की बदौलत है. उन्हें जो काम करना होता है उसे वो अपनी सीमा से आगे जाकर भी उसे पूरा करवाते हैं. जमशेदपुर बहुत ही अच्छा और खूबसूरत शहर है लेकिन फिर भी इसमें जो कमी है उसे पूरा करते हुये इसे और अच्छा शहर बनायेंगे.एयरपोर्ट, संबंधित मंत्रालय से बात किया जा रहा है. क्योंकि यह अत्यंत आवश्यक है. (नीचे भी पढ़े)

रेलवे ओवरब्रिज में स्ट्रीट हेतु झारखण्ड सरकार ने राशि निर्गत की है जितनी जल्दी हो सके इसे पूरा करवायेंगे. जुगसलाई एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है जहां पर एक फायर स्टेशन के मुद्दे को भी ध्यान में रखे हैं जिसे जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेंगे. टाटा पिगमेंट से स्टेशन तक रोड चौड़ीकरण हेतु स्थानीय स्तर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे यहां जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. स्थानीय लोगों ने आग्रह किया था कि पार्वती घाट के आसपास हाईमास्ट लाईट की व्यवस्था हों, इसके लिये भी वे प्रयासरत हैं और इसकी व्यवस्था जल्द होगी. डोबो ब्रिज में आवाजाही को लेकर हो परेषानी को देखते हुये दोमुहानी से लेकर ब्रिज तक फोरलेन रोड बनाने हेतु प्रयास चल रहा है. शहर में सुदृढ़ यातायात व्यवस्था हेतु अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड भी जल्द शहरवासियों को उपलब्ध होगा. उन्होंने बताया कि मेरीन ड्राइव से मानगो तथा भुइंयाडीह तक फ्लाईओवर की व्यवस्था करने की दिषा में कार्य चल रहा है. एमजीएम हॉस्पिटल के आधुनिकीकरण हेतु जल्द से जीर्णोद्धार का कार्य नये सिरे से शुरू होगा, इसके लिये टेंडर जल्द ही निकाला जायेगा. उन्होंने चैम्बर के द्वारा सौंपे गये ज्ञापन के अन्य मुद्दों को भी दूर करवाने का आश्वासन दिया.इस अवसर पर उपाध्यक्ष नितेश धूत ने बाजार समिति की समस्याओं, कृषि बाजार समिति पर दो प्रतिषत बाजार शुल्क लगाये जाने का मामला मंत्री के समक्ष रखा. कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, पूर्व अध्यक्ष जीआर गोलछा, एके श्रीवास्तव, निर्मल काबरा, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेष धूत, दिलीप गोलछा, मुकेश मित्तल, सचिव भरत मकानी, पीयूष चौधरी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, अशोक चौधरी, राजीव अग्रवाल, दीपक भालोटिया, भरत वसानी, बीएन शर्मा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मनोज गोयल, मोहित मूनका, रमेश सोंथालिया, विष्णु गोयल, शुभम सेन, सतीष सिंह, आनंद चौधरी, श्रवण देबुका, सुरेष शर्मा लिपु, संदीप मुरारका, मोहित साह, विपिन अदेसरा, राज पारिख, उत्तम चौधरी, कमल किशोर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, उमेश खिरवाल, चन्द्रकांत जटाकिया, सुनील बागरोदिया, रमेश अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, ओम प्रकाश मूनका, अनिल अग्रवाल, पंकज सिंहानिया, आदि मौजूद थे.




