
जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर प्रवास पर है. उधर राजधानी रांची जाने से पहले मुख्यमंत्री बिरसानगर जोन नंबर 6 स्थित जाहेर स्थान पहुंचे जहां गार्डवाल और जाहेर स्थान के सौंदर्यीकरण का विधिवत उदघाटन किया. उधर इस इलाके में जिला प्रशासन की ओर से एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें कुपोषण के बारे में जानकारी दी गई. वहीं मुख्यमंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए महिलाओं के बीच फल का वितरण किया. ताकि महिलाएं स्वस्थ हो और बच्चे कुपोषित ना हो. उधर मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता आदिवासी जनजातियों को बचाना है.







