जमशेदपुर : जीते जी एक दंपति साथ रहे. 80 की उम्र पहुंचते पहुंचते मौत ऐसी आयी कि दोनों पति पत्नी की चंद घंटो में ही मौत हो गयी. इस अमरप्रेम वाली कहानी बनावटी लग रही हो, लेकिन यह हकीकत जमशेदपुर में हुई है. जमशेदपुर के सोनारी निवासी 81 वर्षीय हरजीत सिंह की जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में स्वाभिक तौर पर 27 मार्च शुक्रवार की शाम को हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद परिवारवालों ने उनके शव को अस्पताल के शीतगृह में रख दिया और अंतिम संस्कार शनिवार को करने की तैयारी में थे. इसी बीच स्वर्गीय हरजीत सिंह की पत्नी सुरजीत कौर की भी तबीयत बिगड़ गयी. उनको टीएमएच शुक्रवार की सुबह ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गयी. हरजीत सिंह की पत्नी सुरजीत कौर की उम्र 76 साल थी. दोनों दंपति में अदभुत प्रेम था. यह भी एक अदभुत संगम था कि आज ही दोनों की शादी की सालगिरह ही थी. उनके निधन से पूरा इलाका शोक में तो है, लेकिन उनके साथ निधन को भगवान की मर्जी बताते हुए पति पत्नी को अमरप्रेम की संज्ञा दे रहे है. (नीचे भी पढ़ें)

फिर दोनों दंपति को परिवारवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया. वे अपने पीछे अपनी बहू सरबजीत कर, बेटी, दामाद, नाती पोता का भरा पूरा परिवार छोड़ गये है. उनके बेटे का भी निधन बीमारी से कुछ सालों पहले हो गया था. इसके बाद से उनका परिवार साथ रहता है. उनके पोते गुरप्रीत सिंह साज और तरणदीप कौर ने मिलकर पूरे परिवार के साथ अपने दादा और दादी को एक साथ विदाई दी.




