जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती स्थित कैरेज कॉलोनी में एक युवक पर पत्थर और चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान राजा मजूमदार के रूप में हुई है. राजा की पत्नी के अनुसार, बाबू और ऋतिक नामक युवकों समेत करीब पांच से छह लोगों ने मिलकर राजा पर हमला किया. (नीचे देखे पूरी खबर)

आरोप है कि हमलावरों ने चापड़ से राजा के सिर, गले, हाथ, सीने और पेट पर कई वार किए. इतना ही नहीं, उसके सिर पर ईंट से भी हमला किए जाने का आरोप है. घटना मुस्लिम बस्ती स्थित कब्रिस्तान के पास की बताई जा रही है. हमले के बाद गंभीर रूप से घायल राजा को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. मामले को लेकर पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. राजा की पत्नी के अनुसार, बाबू और ऋतिक नामक युवकों समेत करीब पांच से छह लोगों ने मिलकर राजा पर हमला किया..




